Buffalo Farming: इन खास भैसों की इन नस्लों को पालकर होगी अच्छी कमाई !

Buffalo Farming: इन खास भैसों की इन नस्लों को पालकर होगी अच्छी कमाई !

Buffalo Farming: इन खास भैसों की इन नस्लों को पालकर आपको होगा भारी मुनाफा

Buffalo Trading for farmers: गांव में रहने वाले अधिकतर किसान भैंस पालन का बिजनेस कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में सबसे अधिक जरूरी भैंसों का सही चुनाव करना है. यहां हम उन भैंसों के बारे में बिस्तार से बता रहे हैं, जिनके घर लाने के बाद आप बेहद अच्छी कमाई कर सकते हैैं.
Buffalo Farming Busines: दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत का स्थान नंबर 1 है. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन पर के सहारे किसान अपना जीवन ब्यतीत कर रहे हैं. इनमें भी अधिकतर किसान भैंस पालन करते नजर आते हैं. हालाँकि , पशुओं के मामलों के जानकार बताते हैं कि अन्य दुधारू जानवरों के मुकाबले भैंसों में काफी ज्यादा दूध देने की क्षमता होती है
गांव में रहने वाले किसान भैंस पालन का बिजनेस कर बहुत ही बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी भैंसों का सही तरीके से चुनाव करना हो जाता है. अगर आपने ऐसी नस्ल की भैंसों का चुनाव किया है, जिनकी दूध देने की क्षमता कम होती हैं तो आपका बिजनेस पूरी तरह से चौपट हो सकता है. यहां हम उन भैंसों के बारे में बता रहे हैं, जिनके घर लाने के बाद आप सालाना बंपर मुनाफा निकाल सकते हैं.

घर लाएं इन नस्लों की भैंस

– मुर्रा नस्ल की भैंसों को पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा दुधारू पशु माना जाता जाता है. मुर्रा भैंस एक दिन में 14 -16 लीटर तक दूध दे जाती हैं. मुर्रा भैंस का पालन करने वाले किसानों को इनकी खुराक का बेहद खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.
– मेहसाना भैंस एक पुरे दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है. गुजरात अथबा महाराष्ट्र बड़े पैमाने पर किसान इस भैंस का पालन करते हैं.
– महाराष्ट्र में पाई जाने वाली पंढरपुरी भैंस भी अपने दूध देने की क्षमता की वजह से जानी जाती है. वहीं, सुरती नस्ल की भैंस दूध उत्पादन के मामले में पीछे नहीं है. ये दोनो भैंस हर साल औसतन 1400 से 1600 लीटर तक दूध देती है
– डेयरी व्यवसाय करने वाले किसानों के लिए जाफराबादी, संभलपुरी भैंस, नीली-रावी भैंस टोड़ा भैंस, साथकनारा भैंस बढ़िया साबित हो सकती हैं. ये सभी भैंसे सालाना 1500 लीटर से लेकर 2000 लीटर तक दूध देती हैं और किसानों को बढ़िया मुनाफा दे जाती हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top